Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Industrial Diesel Price Hike: प्रीमियम पेट्रोल के बाद अब इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, उद्योगों पर बढ़ेगा दबाव

Asian News
Industrial Diesel Price Hike
X

Industrial Diesel Price Hike

Industrial Diesel Price Hike: नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और कच्चे तेल की आपूर्ति में बाधाओं के बीच तेल कंपनियों ने इंडस्ट्रियल डीजल (बल्क डीजल) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने के बाद यह दूसरा बड़ा झटका है, जिससे थोक खरीदारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Industrial Diesel Price Hike: यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से उन संस्थानों को प्रभावित करेगी जो बड़ी मात्रा में डीजल सीधे कंपनियों से खरीदते हैं, जैसे रेलवे, बस ऑपरेटर, फैक्ट्रियां और बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने का असर अब साफ तौर पर दिखने लगा है।

Industrial Diesel Price Hike: रायपुर के सिलतरा और उरला जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में इस फैसले से चिंता बढ़ गई है। यहां की स्टील और सीमेंट इकाइयों की उत्पादन लागत बढ़ने की आशंका है, जिससे आने वाले समय में निर्माण सामग्री महंगी हो सकती है।

Industrial Diesel Price Hike: हालांकि, फिलहाल रिटेल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन थोक डीजल महंगा होने से परिवहन और लॉजिस्टिक्स की लागत बढ़ेगी। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा, क्योंकि रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यही स्थिति बनी रही, तो महंगाई और बढ़ेगी और इसका असर आम जनता के बजट पर साफ दिखाई देगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019