रायपुर। Chief Minister Vishnu Deo Sai Delhi visit: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार शाम दो दिन के दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। रात्रि विश्राम के बाद साय कल केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन के न‌ए पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद साय का यह पहला दिल्ली प्रवास है।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा की। नई टीम में छत्तीसगढ़ के 2 लोगों को बड़ी जवाबदारी दी गई है। दीपक दीपक म्हस्के को भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय सोशल मीडिया का संयोजक बनाया गया है। वहीं महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।




 


Tags: