CG Crime News प्रेमी ने प्रेमिका के पिता को उतारा मौत के घाट....
महासमुंद : महासमुंद जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मालीडीह में एक खौ़फनाक घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
पूरा मामला 17 दिसंबर का है, जब मृतक हीराधर पटेल (51 वर्ष) अपने घर से लापता हो गए थे। उनके परिवार ने तुमगांव थाना में शिकायत दर्ज कराई कि हीराधर पटेल 17 दिसंबर की शाम से गायब हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की और पाया कि मृतक के साथ मोहित पटेल को आखिरी बार देखा गया था। पुलिस ने मोहित पटेल को हिरासत में लिया और पूछताछ की।
मोहित ने हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि वह मृतक की बेटी से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के पिता हीराधर पटेल ने शादी के लिए मना कर दिया था। इस पर आरोपी मोहित ने अपने दो दोस्तों, पंकज पाईका (21 वर्ष) और मनोज निषाद (21 वर्ष) के साथ मिलकर हीराधर पटेल को बिरबिरा के जंगल में बुलाया। वहां उन्होंने हथौड़े से वार कर हीराधर को हत्या कर दी और उसकी लाश को जंगल में छिपा दिया। इसके बाद तीनों आरोपी फरार हो गए।
पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल बाइक और हथौड़ा जब्त किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1), 61(2), 238, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


