बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक को लेकर सियासत तेज...पंकज झा ने कांग्रेस को घेरा
रायपुर : बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक को लेकर सियासत तेज मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने कांग्रेस को घेरा बैक टू बैक दो ट्वीट कर पूर्व सीएम भूपेश और दीपक बैज पर साधा निशाना दीपक बैज को भूपेश बघेल का साथ छोड़ने की दी सलाह
पिकनिक वाले बयान को लेकर ट्वीट कर लिखे–
आइये दीपक बैज जी, आपको आपके पिकनिक की और तस्वीरें दिखाता हूँ।
एक तस्वीर है तब की, जब असम के सभी कांग्रेसी प्रत्याशी अय्याशी और पिकनिक के लिए बस्तर, छत्तीसगढ़ भेज दिये गये थे।
कोरोना चरम पर था और @bhupeshbaghel जी की सरकार, अपने ही नियम को ताक पर रख कर इनके लिए शराब और पता नहीं क्या-क्या परोस रही थी।
यह पिकनिक और अय्याशी आप इतनी जल्दी भूल गए? दिनांक 15 अप्रैल 2021 है। दूसरी तस्वीर तब की है जब झारखंड के विधायकों के लिये शराब की नदियां बहायी थी आपकी सरकार ने।
पिकनिक और अय्याशी इसे कहते हैं। यह तब था जबकि आपकी सरकार ने शराबबंदी का वादा किया हुआ था। दिनांक 30 अगस्त 2022 था। क्या-क्या कहें आप और आपकी पार्टी को। क्या भूलूँ क्या याद करूँ

