पानी पर तैरता पुल
पानी पर तैरता पुल : आज तक आपने नदियों और घाटियों पर बने बड़े-बड़े पुल देखे होंगे पर क्या आपने कभी पानी पर तैरता हुआ पुल देखा है… जी हां… ऐसा एक पुल इस धरती पर मौजूद है…
जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे..और कहेंगे कि ये किसी अजूबे से कम नहीं है.ये पुल चीन के शीजीगुआन प्रांत में घाटी में बहती हुई नदी पर बना हुआ है, जिसे अगर आप पहली बार देखेंगे तो आपको ये किसी चमत्कार जैसा लगेगा.
पुल पानी में तैर रहा है और गाड़ियां सरपट इस पर दौड़ती दिखती हैं. इस पुल का कमाल देखने के लिए लोग दुनिया भर से यहां आते हैं और नदी में तैरने वाले पुल पर गाड़ी
चलाकर इसका आनंद लेते हैं.जंगलों के बीच बने ब्रिज पर उठने वाली लहरें बहुत ही खूबसूरत नज़ारा पेश करती हैं. हालांकि हादसों से बचने के लिए ब्रिज पर वज़न और स्पीड को लेकर कुछ पाबंदियां भी प्रशासन द्वारा लगाई गई हैं.
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
