Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Pola Festival 2024 : बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा पोला पर्व....वीडियो

Uma Verma
Pola Festival 2024
X

Pola Festival 2024

Pola Festival 2024 : बुरहानपुर : बुरहानपुर जिले में किसानों द्वारा बडे ही हर्षोउल्लास से मनाया जाता हैं पोला उत्सव पर बैलों को सजाते हैं नहलाते हैं

और पूजा अर्चना कर घुमाने के लिये ले जाते हैं बैलों को एक दिन पूर्व से ही भोजन का निमंत्रण दे दिया जाता हैं, पोले के दिन बैलों से कोई काम नहीं लिया जाता।

बुरहानपुर जिले में किसान बडे ही हर्षोउल्लास के साथ पोला मना रहे हैं सुबह से ही नदी पर ले जाकर नहलाकर आकर्षक रंगों और श्रृंगार से सुसज्जीत कराया जाता हैं,

बैलों को सिर के सिंगो से लेकर पैर के खुरो तक सजा दिया जाता हैं रंग बिरंगी पौषाक, घंटी, रस्सी, फुल और गुब्बारे बांधे जाते हैं

Pola Festival 2024

एक दिन पूर्व ही बैलों के कंधे पर हल्दी, मक्खन लगाकर खीर और पूरण पोली खाने के लिये न्यौता दिया जाता हैं और दुसरे दिन यानी पोला पर भोजन के लिये अपने-अपने मालिकों के घर आ जाते हैं

Gwalior News : बीच सड़क पर थाने के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा….

बुरहानपुर शहर सहित ग्रामीण अंचलों जैसे घागरला ,शाहपुर, फोपनार, बंभाडा, निंबोला अन्य स्थानों, पर नारियल फोडकर पोला की शुरूआत की जाती हैं

बैलों को रंग बिरंगी पौषाकों में लेकर मालिक लोग अपने-अपने क्षेत्रों में एक दुसरे के घर मिलने जाते हैं घर-घर जाकर बैलों का पूजन करवाते हैं जब बैल चलते हैं तो बैलों में बजने वाली घंटी पैरों में घुंघरू और जगह-जगह पूरण पोली का लुप्त उठाते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019