Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City Crime: सेंट्रल ज़ोन पुलिस ने 132 हिस्ट्रीशीटर, निगरानी बदमाशों की परेड ली, सरप्राइज चेकिंग में 28 वारंटी गिरफ्तार

Asian News
Raipur City Crime
X

Raipur City Crime

Raipur City Crime: रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरी के सेंट्रल ज़ोन पुलिस ने रविवार तड़के चलाए गए अभियान में 132 हिस्ट्रीशीटर, गुंडा-निगरानी बदमाशों की चेकिंग की। इस दौरान 11 वारंटी गिरफ्तार किए। यह अभियान कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा, गंज, सिविल लाइन, देवेंद्र नगर एवं तेलीबांधा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया।

Raipur City Crime: अभियान के दौरान पुराने हिस्ट्रीशीटर, गुंडा बदमाशों एवं निगरानी बदमाशों को तलब कर परेड ली गई। साथ ही पुराने चाकूबाजी के आरोपियों की सरप्राइज चेकिंग में 8 स्थाई वारंटी समेत 11 वारंटियों को भी गिरफ्तार किया।

Raipur City Crime: हिस्ट्रीशीटर के फिंगर प्रिंट लेकर नेफीस (NAFIS) में एंट्री की कार्यवाही भी की गई। इन 132 गुंडा एवं निगरानी बदमाशों में लगभग 28% बदमाश थाना उपस्थित होकर सत्यापन, परेड में शामिल हुए। करीब 20% बदमाश अपने निवास पर नहीं पाए गए एवं फरार पाए गए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019