Balrampur News : स्टांप बिक्री में घोटाला, जानें पूरा मामला
Balrampur News : बलरामपुर : बलरामपुर जिले के राजपुर तहसील कार्यालय में स्टांप बिक्री के मामले में बड़ा घोटाला किया जा रहा है। यहां पर स्टांप की बिक्री वेंडर के द्वारा नहीं बल्कि अन्य लोगों के द्वारा औने पौने दाम पर किया जा रहा है
इसका नहीं कोई रिकॉर्ड है और ना ही कोई जानकारी। स्टांप खरीदी करने वाले लोग इससे बेहद परेशान हैं वहीं मामले में तहसीलदार जांच की बात कह रहे हैं।
बलरामपुर जिले का एक बड़ा तहसील कार्यालय है राजपुर जिसके अंतर्गत ढेर सारे ग्राम पंचायत आते हैं और यहां जमीन की रजिस्ट्री भी की जाती है। लेकिन स्टाम्प खरीदी बिक्री में यहां जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है
यहां पर स्टांप बेचने के लिए कोई अधिकृत व्यक्ति मौजूद नहीं है बल्कि लोगों का आवेदन लिखने वाले लोग यहां अपने पास स्टांप पेपर रखे हुए हैं और ऊंचे दाम में उसकी बिक्री कर रहे हैं।
नियम के अनुसार स्टांप पेपर की बिक्री करने के लिए अधिकृत वेंडर होते हैं उनके पास उस स्टांप की पूरी जानकारी दर्ज होती है लेकिन यहां ऐसा कुछ भी नहीं है।
दिव्यांगजनों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक अनूठी पहल
स्थानीय लोग इससे बेहद परेशान हैं उन्होंने बड़ा घोटाला का आरोप लगाया है। मामले में तहसीलदार ने कहा कि मीडिया के माध्यम से उन्हें इसकी जानकारी मिली है और वह जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

