Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Dongargarh News : छात्रों ने निकाली ममता सरकार के खिलाफ रैली हुआ पुतला दहन

Uma Verma
Dongargarh News
X

Dongargarh News

Dongargarh News : डोंगरगढ़ : पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना को लेकर आज स्कूली छात्र-छात्राओं ने अखिल भारतीय

विद्यार्थी परिषद के बैनर तले पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नारे बाजी करते उनका पुतला दहन गोलबाजार में किया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े लोगों का कहना है कि पश्चिम बंगाल गत अनेकों माह से महिला सुरक्षा से संबंधित घटनाएं हो रही है।

ऐसे दुष्कर्मों में संलिप्त लोगों को बचाने का प्रयास पश्चिम बंगाल की ममता सरकार कर रही है उनकी पार्टी टीएमसी के गुंडों द्वारा भी ऐसे अनेकों दुष्कर्म पूर्व में किए गए परंतु उनके विरुद्ध में कोई भी कार्यवाही ममता सरकार द्वारा नही की

गई। बंगाल में हो रही यह घटनाएं मानवता को शर्मसार करने वाली है।इनसभी घटनाओं और ममता सरकार की चुप्पी के खिलाफ कल अभाविप डोंगरगढ़ द्वारा ममता सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश जताया संगठन के शुभम

महोबिया ने कहा कि यह एक शर्मनाक घटना है जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है ऐसे मुख्यमंत्री को पद पर रहने का अधिकार नही इसी प्रकार से स्कूली छात्रा कु दिव्य ठाकुर ने आक्रोश जताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में आये

Sabarmati Express : साबरमती एक्सप्रेस के 25 डिब्बे डिरेल….

दिन इस तरह की घटना हो रही है जिसके लिए ममता सरकार जिम्मेदार है नगर के वरिष्ठ छात्र नेता अमन बृज नामदेव ने कहा कि शर्मशार घटना है सरकार को थोड़ा भी शर्म नही है


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019