MP Mahila Congress
MP Mahila Congress : भोपाल : केंद्र सरकार के महिलाओं को 33% आरक्षण वाले मामले को लेकर अब महिला कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन 29 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर बुलाया है।
महिला कांग्रेस की मांग है कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” कानून को त्वरित प्रभाव से लागू किया जाए और महिलाओं को उनका अधिकार दिया जाए। इस आंदोलन में कांग्रेस के
दिग्गज नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा शामिल होंगी। साथ ही इन नेताओं का संबोधन भी होगा।
इस संबंध में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष विभा पटेल ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर
MP Mahila Congress
29 जुलाई को केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ महिला कांग्रेस द्वारा राष्ट्रवादी आंदोलन किया जाएगा। जिसमें महिलाओं के सामाजिक आर्थिक न्याय के साथ महिलाओं के
साथ हो रही है उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने, राजनीतिक सशक्तीकरण, आर्थिक सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और सुरक्षा का अधिकार जैसे तीन महत्वपूर्ण मांगे
केंद्र सरकार के सामने रखी जायेगी। विभा पटेल ने कहा की अलका लांबा द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार महिलाओं के हक और अधिकार के लिए महिला कांग्रेस इस पूरे आंदोलन में
Raipur Tatibandh Crime : बैंक कर्मी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी….
तीन मांगे केंद्र सरकार के सामने रखेंगे। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल का कहना है कि दिल्ली में राष्ट्रव्यापी आंदोलन के बाद प्रदेश स्तर पर राजधानी भोपाल
में भी बड़ा आंदोलन बुलाया जाएगा। जिसमें महिला कांग्रेस की सभी इकाई प्रदेश, जिला, तहसील और ग्राम स्तर की सभी पदाधिकारी और महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल होंगे।

