Nepal Landslide Today
Nepal Landslide Today
Nepal Landslide Today : नेपाल से बड़ी खबर सामने आई है. जहाँ आज सुबह बड़ा हादसा हो गया . नेपाल में लैंडस्लाइड की वजह से 2 बसें दुर्घटना का शिकार हो गईं हैं. इस भयानक हादसे में 7 भारतीय लोगो की मौत हो गई है.
Chhattisgarh News : खाते में ऑनलाइन पैसा हस्तांतरण से मितानिनों में खुशी…..
Nepal Landslide Today : मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों की संख्या में और भी इजाफा हो सकता हैं यह हादसा उस समय हुआ जब दो बसें नेपाल में मदन-आश्रित राजमार्ग पर लगभग 63 यात्रियों को ले जा रही थीं.
आपको बता दें कि इन दिनों नेपाल में बेहद खराब मौसम लोगों के लिए आफत बना हुआ है. बताया जा रहा है कि आज यानी शुक्रवार सुबह मध्य नेपाल में मदन-आश्रित राजमार्ग पर भूस्खलन की वजह से लगभग 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें त्रिशूली नदी में बह
Nepal Landslide Today
गईं. सभी लापता बताए जा रहे हैं. चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बसों में चालकों सहित कुल 63 लोग सवार थे. हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ. हम घटनास्थल पर हैं और तलाशी अभियान चल रहा है.
Bhopal News : बिजली बिल बकायादारों पर सख्त कार्रवाई करेगा विद्युत विभाग
लगातार बारिश के कारण लापता बसों की तलाश में हमें दिक्कत आ रही है. इस बीच मौसम खराब रहने के कारण काठमांडू से भरतपुर, चितवन तक की सभी उड़ानें आज के लिए रद्द कर दी गई हैं.

