Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : जोगीसार में पागल कुत्ते का कहर, बच्चों समेत 6 लोगों पर किया हमला, गांव में दहशत

CG News : जोगीसार में पागल कुत्ते का कहर, बच्चों समेत 6 लोगों पर किया हमला, गांव में दहशत
X

CG News: Rabid dog on the rampage in Jogisar; attacks 6 people, including children; panic grips the village.

CG News : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के जोगीसार गांव में एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया है। कुत्ते ने अचानक राह चलते लोगों पर हमला कर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों समेत 6 लोगों को घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है और लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं।

CG News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्ता बिना किसी उकसावे के लोगों पर हमला कर रहा है। ग्रामीण रविंद्र मिश्रा ने बताया कि गांव में जाते समय कुत्ते ने उन पर और उनके मामा पर हमला कर दिया। हमले में उनके मामा की आंख के पास गंभीर चोट आई है। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ता पूरी तरह आक्रामक हो चुका है और सामने आने वाले किसी भी व्यक्ति को निशाना बना रहा है।

CG News : घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रशांत रात्रे के अनुसार, कुत्ते के हमले में घायल कुल छह मरीज अस्पताल पहुंचे हैं। इनमें से तीन गंभीर घायलों को भर्ती कर एंटी-रेबीज वैक्सीन और अन्य आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

CG News : घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि कुत्ते को जल्द नहीं पकड़ा गया तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। बच्चों की सुरक्षा को लेकर गांव में चिंता का माहौल बना हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019