Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

G7 Summit: एवियन में 16 महीने बाद आमने-सामने आए मोदी और ट्रंप, G7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई मुलाकात, देखें वीडियो

G7 Summit: एवियन में 16 महीने बाद आमने-सामने आए मोदी और ट्रंप, G7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई मुलाकात, देखें वीडियो
X

G7 Summit: Meeting between Modi and Trump

G7 Summit : एवियन (फ्रांस)। फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच करीब 16 महीने बाद आमना-सामना हुआ। प्रधानमंत्री मोदी सम्मेलन के आउटरीच सत्र में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया।

G7 Summit : बता दें कि, फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री मोदी की वॉशिंगटन यात्रा और राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद यह दोनों नेताओं की पहली प्रत्यक्ष मुलाकात है। आउटरीच सत्र के दौरान दोनों नेता एक-दूसरे के बगल में बैठे नजर आए।

G7 Summit : शिखर सम्मेलन से इतर दोनों नेताओं के बीच मंगलवार शाम भारतीय समयानुसार करीब 6:30 बजे द्विपक्षीय वार्ता भी प्रस्तावित है। मोदी और ट्रंप की यह मुलाकात आने वाले समय में दोनों देशों के रणनीतिक, आर्थिक और व्यापारिक संबंधों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

G7 Summit : बता दें कि हाल के महीनों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और भारतीय आयात पर ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए भारी टैरिफ को लेकर भारत-अमेरिका संबंधों में कुछ तनाव देखने को मिला है। ऐसे में दोनों नेताओं की प्रस्तावित द्विपक्षीय वार्ता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

G7 Summit: फैमिली फोटो में अग्रिम पंक्ति में नजर आए मोदी-

आउटरीच सत्र से पहले आयोजित पारंपरिक ‘फैमिली फोटो’ में भी प्रधानमंत्री मोदी अन्य वैश्विक नेताओं के साथ अग्रिम पंक्ति में नजर आए। इस अवसर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी तथा ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019