Arvind Kejriwal Bail
Arvind Kejriwal Bail
Arvind Kejriwal Bail : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है… वहीं उनकी जमानत पर सियासत भी शुरू हो गई है…. बीजेपी ने सीएम पर निशाना साधा है… बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि…
Arvind Kejriwal Bail : आज एक सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर आया है… उसमें आम आदमी पार्टी जश्न मना रही है, ऐसा लग रहा है कि उनकी जीत हुई है… लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि अरविंद केजरीवाल भी शराब घोटाले मामले में शामिल हैं….
ये जो अंतरिम बेल मिली है, उसमें कहा गया है कि ये मामला लार्जर बेंच को ट्रांसफर किया गया है…. अरविंद केजरीवाल निर्दोष साबित नहीं हुए हैं…. भाजपा मुख्यालय मे मीडिया से बात करते हुए बांसुरी स्वराज ने आगे कहा कि…
Arvind Kejriwal Bail
आज सुप्रीम कोर्ट ने एक और भी इशारा किया है कि जब भी ऐसे पद पर बैठा कोई व्यक्ति शामिल होता है तो उसे अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, लेकिन सीएम केजरीवाल कभी सौरभ भारद्वाज का नाम लेते हैं और कभी आतिशी का नाम लेते हैं….
Mohan government : मोहन सरकार का बड़ा फैसला : सीएम आवास योजना के तहत बैंक से लिए गए लोन होगा माफ़….
उनकी इस जिद के कारण दिल्ली में पॉलिसी पैरालिसिस है…. बीजेपी सांसद ने कहा कि… अरविंद केजरीवाल सत्ता के मद में इतने मस्त है कि सीएम की कुर्सी छोड़ने को राजी नहीं है उनकी जिद्द के कारण दिल्ली में जनता त्रस्त है….
क्या उनकी पार्टी में टैलेंट का इतना अकाल पड़ा है कि सीएम की कुर्सी के लिए कोई विधायक नहीं है. अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


