Sukma News
Sukma News
Sukma News : सुकमा : CRPF के जवानों ने आग से बचाया ग्रामीण का आसरा,नक्सल विरोधी अभियान के साथ ग्रामीणों के सुख दुख में भी CRPF होती है साथ
Sukma News : सुकमा जिला के भेजी थाना क्षेत्र में कुत्ताचेरू गांव की महिला मड़कम भीमें जिनके पति का स्वर्गवास हो चुका है, उनके घर में घरेलू काम के दौरान अचानक आग लग गई
जो की हवा चलने की वजह से काफी तेजी से फैलने लगी,बस्तर के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण अपने घरों की छांव के लिए सूखे पत्तों का इस्तेमाल करते हैं, आग लगते ही इन पत्तों में तेजी से आग लगने लगी, इसके बाद मडकम भीमें का पूरा घर जलने लगा, जानकारी मिलते ही 207 कोबरा
Sukma News
के जवानों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मड़कम भीमें के घर पहुंच गैस एवं पानी से आग बुझाए जहां मड़कम भीमें अपने घर को जलते देख बहुत दुखी थी, सीआरपीएफ के जवानों ने आग में काबू पाकर ग्रामीण के घर के अंदर घरेलू सामग्री को जलने से बचा लिया, आग में काबू पा
लेने की वजह से आसपास के घरों में भी आग लगने से बचाया जा सका, इस प्रकार सीआरपीएफ नक्सली विरोधी अभियान के साथ-साथ ग्रामीणों के सुख-दुख में भी उनके साथ होती है
MP Sagar News : बारिश के पानी से भरे गड्डे में डूबकर 2 बच्चो की मौत…..
ग्रामीणों के ऐसी स्थिति में उनके साथ होने से ग्रामीणों की जवानों के प्रति विश्वास बढ़ता है, मडकम भीमें अपने घर को आग से बचाने के लिए सीआरपीएफ के जवानों का धन्यवाद दिया
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


