Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News: सुबह-सुबह बुलडोजर लेकर पहुंचे निगम अफसर, सेंट पॉल स्कूल में निर्माणाधीन भवन ध्वस्त, पुलिस बल तैनात

Asian News
Raipur City News: सुबह-सुबह बुलडोजर लेकर पहुंचे निगम अफसर, सेंट पॉल स्कूल में निर्माणाधीन भवन ध्वस्त, पुलिस बल तैनात
X

Raipur City News: सुबह-सुबह बुलडोजर लेकर पहुंचे निगम अफसर, सेंट पॉल स्कूल में निर्माणाधीन भवन ध्वस्त, पुलिस बल तैनात

Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह नगर निगम और जिला प्रशासन ने सेंट पॉल स्कूल परिसर के समीप निर्माणाधीन विवादित भवन पर बुलडोजर कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई सुबह से शुरू हुई, जिसमें जेसीबी और अन्य मशीनों की सहायता से निर्माणाधीन ढांचे को हटाया गया। पूरे अभियान के दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

मौके पर अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी), नगर निगम, राजस्व विभाग तथा पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए परिसर के आसपास सुरक्षा घेरा बनाया गया तथा आवागमन को अस्थायी रूप से नियंत्रित किया गया।

Raipur City News: लंबे समय से बना हुआ था विवाद

सेंट पॉल स्कूल परिसर में बन रहे इस भवन को लेकर पिछले कई महीनों से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। स्थानीय स्तर पर यह आरोप लगाए जा रहे थे कि सामुदायिक भवन के नाम पर चर्च का निर्माण किया जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर विभिन्न संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की थी। विवाद के चलते यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ था।

Raipur City News: लीज अवधि समाप्त होने का हवाला

नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार जिस भूमि पर निर्माण कार्य किया जा रहा था, उसकी लीज अवधि समाप्त हो चुकी थी। अधिकारियों का कहना है कि इसी आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन ढांचे को हटाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है तथा भूमि संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

Raipur City News: सुरक्षा व्यवस्था के बीच कब्जा हटाया

कार्रवाई के दौरान आसपास के क्षेत्रों में लोगों की भीड़ देखने को मिली, लेकिन प्रशासन की ओर से पहले से किए गए सुरक्षा इंतजामों के कारण स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। अधिकारियों के मुताबिक अभियान के दौरान किसी प्रकार का विरोध या कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या सामने नहीं आई।

प्रशासन ने कहा है कि नियमों के विपरीत किए गए किसी भी निर्माण के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी तथा भूमि और भवन संबंधी प्रावधानों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019