MP Gwalior News :
ग्वालियर, भूपेन्द्र भादौरिया
MP Gwalior News : ग्वालियर मे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया से जुड़ी फर्म में लगभग 12 लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया है। गबन का आरोप फर्म के प्रोक्योरमेंट मैनेजर शिवम गुप्ता पर है।वही अकाउंट मेनेजर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।
MP Gwalior News : दरअसल हाईपर ग्रोसर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर उत्कर्ष हंडे निवासी जीवाजी गंज ने जनकगंज थाने में एक शिकायती आवेदन दिया था। शिकायत में बताया गया है कि फर्म माय मंडी एप के माध्यम से सब्जी और फल की खरीद फरोख्त का कारोबार करती है।
फर्म के प्रोक्योरमेंट मैनेजर शिवम गुप्ता ने कंपनी के साथ लगभग 12 लाख रुपए की ठगी की है। शिवम ने खुद की फर्म श्याम ट्रेडिंग के बिल लगाकर सस्ते माल को महंगे दामों में कंपनी को बेचा है। शिवम का कार्यक्षेत्र मंडी है
MP Gwalior News
और उस पर मंडी से सब्जी व फल की खरीद फरोख्त का जिम्मा है। शिकायत के अनुसार एक कर्मचारी के कंपनी से नौकरी छोड़ने के बाद शिवम पर लगाए गए आरोपों के आधार पर उक्त खुलासा हुआ।
पुलिस ने कंपनी के मैनेजर उत्कर्ष हंडे की शिकायत पर धोखाधड़ी की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। साथ ही कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल कंपनी डायरेक्टर के नामों को लेकर पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।
पुलिस का कहना है कि प्रकरण कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर दर्ज किया गया है। यहां बता दें हाईपर ग्रोसर प्राइवेट लिमिटेड के दो डायरेक्टर हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महान आर्यमन सिंधिया और एक अन्य युवक सूर्यांश जैन शामिल हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


