Oxygen Plant Blast : ऑक्सीजन प्लांट में हुआ भीषण धमाका, 1 की मौत...एक घायल
Oxygen Plant Blast : ऑक्सीजन प्लांट में हुआ भीषण धमाका एक की मौत एक घायल, मौके पर डीएम एसपी समेत अन्य अफसर मौजूद
बाराबंकी, वरुण सिंह
Oxygen Plant Blast : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया।यहां एक ऑक्सीजन प्लांट में भीषण धमाका होने से एक कर्मचारी लाल जी यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वहीं इस हादसे में एक लोग घायल भी हो गए।
Pankhanjoor Breaking : पुलिस नक्सलियों के बिच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर….
Oxygen Plant Blast : मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया है.हालांकि ऑक्सीजन प्लांट में धमाका होने की वजह का अभी पता नहीं चल सका।हादसा बाराबंकी जिले के सफेदाबाद स्थित सारंग आक्सीजन गैस फिलिंग सेंटर में हुआ है।
Oxygen Plant Blast
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर में उस समय अफरा तफरी मच गई,जब एक ऑक्सीजन प्लांट में धमाका हो गया।घटना के बाद मौके पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह समेत अन्य अफसरों ने प्लांट
पहुंचकर मामले के जांच के आदेश दिए हैं। वही जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया बाराबंकी हेड क्वार्टर पर सारंग आक्सीजन गैस फिलिंग सेंटर में एक आक्सीजन गैस सिलेंडर के फटने से दुर्घटना हुई है।
जिसमें एक लाल जी यादव की मौत हो गई है। एक माइनर इंज्रीज भी हुई है।जिसका इलाज करा कर सही हो गया है। हालांकि सिलेंडर फटने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है जांच के आदेश दिए गये हैं जल्द ही इसका पता लगा लिया जाएगा

