Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : 12 हजार की रिश्वत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, जमीन नापने के नाम पर कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार

UP News : 12 हजार की रिश्वत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, जमीन नापने के नाम पर कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार
X

UP News: ₹12,000 bribe lands official behind bars; Kanungo arrested red-handed while measuring land.

UP News : सुलतानपुर। जमीन की पैमाइश कराने आए एक व्यक्ति से रिश्वत मांगना कानूनगो को भारी पड़ गया। लम्भुआ तहसील में तैनात कानूनगो राजित राम शर्मा को एंटी करप्शन टीम ने 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

UP News : जानकारी के अनुसार, एक फरियादी अपनी जमीन की पैमाइश कराने के लिए कानूनगो के पास पहुंचा था। आरोप है कि काम करने के बदले कानूनगो ने 12 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। शुरुआत में पीड़ित ने पैसे देने से इनकार किया, लेकिन बार-बार दबाव बनाने पर सौदा 12 हजार रुपये में तय हो गया।

UP News : फरियादी ने रिश्वत की मांग से परेशान होकर इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने पूरी योजना बनाकर ट्रैप बिछाया और पीड़ित को चिन्हित नोट देकर भेजा।

UP News : जैसे ही कानूनगो ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, पहले से घात लगाए बैठे एंटी करप्शन अधिकारियों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई।

UP News : पहले भी लग चुका है रिश्वतखोरी का दाग-

सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार कानूनगो का नाम पहले भी रिश्वतखोरी के एक मामले में सामने आ चुका है। ऐसे में दोबारा गिरफ्तारी ने विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल एंटी करप्शन टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019