MP Crime News : गली में मिला महिला का शव, घर में मिले खून के निशान...वीडियो वायरल
MP Crime News : सिरोंज के पारस पीपल गली में मिला महिला का शवः घर में मिले खून के निशान, प्रेमी की तलाश जारी
MP Crime News : सिरोंज : सिरोंज पुलिस को सूचना मिली कि पारस पीपल गली में एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला का शव बरामद कर शव वाहन से अस्पताल पहुंचाया। आसपास पूछने पर पता चला कि महिला का नाम ममता बागरी है
MP Crime News : और वह अपने प्रेमी रूप सिंह धाकड़ के साथ रहती थी।दोनों आए दिन शराब पीकर एक दूसरे के साथ मारपीट करते रहते था। रविवार रात दोनों को साथ देखा गया था। सुबह महिला का शव मकान के पास गली में पड़ा मिला। मतृक महिला के मकान में ताला लगा था।
MP Crime News
लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव बरामद कर जांच प्रांरभ कर दी है।एसडीओपी उमेश तिवारी ने बताया कि महिला का शव घर से करीब 25 फीट दूर गली में पड़ा था। महिला के सिर पर गहरी चोट थी और खून बह रहा था।
मकान का ताला तोड़ कर अंदर देखा दो एक जगह काफी खून पड़ा था। फर्श कच्चा था और उस पर से खून के निशान धोने की कोशिश की गई थी।इससे लगता है कि महिला को कमरे में वार कर मार दिया गया था।
फिर उसका शव बाहर गली में फेंक दिया गया। शव के आसपास भी काफी खून और घसीटने के निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या के शक के आधार पर रूप सिंह की तलाश शुरू कर दी है।

