MP Accident: Birthday celebrations turn to tragedy; speeding car collides with truck, 5 members of the same family killed.
MP Accident : मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में जन्मदिन समारोह से लौट रहे युवकों की कार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। नेशनल हाईवे-30 पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई, जिससे कार में सवार पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
MP Accident : जानकारी के अनुसार, सभी युवक अमरपाटन जनपद उपाध्यक्ष के जन्मदिन समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। रिगरा गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग अंदर फंस गए।
MP Accident : घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल एक युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
MP Accident : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले युवक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। एक साथ पांच लोगों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है।

