Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Breaking : फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, धमाके से दहला इलाका, 2 से 3 मजदूरों की मौत की आशंका, कई घायल

CG Breaking : फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, धमाके से दहला इलाका, 2 से 3 मजदूरों की मौत की आशंका, कई घायल
X

CG Breaking: Massive explosion at a factory; area shaken by the blast; 2 to 3 workers feared dead, several injured.

CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेन्द्री की एक थ्रीडी फैक्ट्री में मंगलवार शाम जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि पूरे फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में 3 मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

CG Breaking : जानकारी के अनुसार, घायल मजदूर कमल सिंह ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं लाल सिंह और अरुण पांडे की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों में कमल सिंह और लाल सिंह मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के निवासी थे, जबकि तीसरे मृतक अरुण पांडे की पहचान छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा निवासी के रूप में हुई है।

CG Breaking : विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, दमकल और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं फैक्ट्री परिसर में मलबे के बीच फंसे लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

CG Breaking : फिलहाल धमाके के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच में जुटे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019