Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : खारून नदी केें जलकुंभी में फंसकर 20 से 25 भैंसों की हुई मौत, ग्रामीणों ने चक्काजाम कर मुआवजे की मांग की

CG News : खारून नदी केें जलकुंभी में फंसकर 20 से 25 भैंसों की हुई मौत, ग्रामीणों ने चक्काजाम कर मुआवजे की मांग की
X

CG News: 20 to 25 buffaloes died after getting trapped in water hyacinths in the Kharun River; villagers staged a road blockade demanding compensation.

CG News : बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में खारून नदी में जलकुंभी के बीच फंसने से 20 से 25 भैंसों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया।

CG News : जानकारी के अनुसार, घटना कंडरका चौकी क्षेत्र के पठारीडीह स्थित खारून नदी की है। बताया जा रहा है कि मिथुन डेहरी के संचालक मिथुन यदु की भैंसें नदी में उतरी थीं, जहां जलकुंभी के घने जाल में फंसने के कारण एक-एक कर उनकी मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों और पशुपालकों ने पठारीडीह-खारून पुल पर धरना देते हुए सड़क जाम कर दी।

CG News : सूचना मिलते ही कंडरका चौकी पुलिस, प्रशासन और पशुपालन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और प्रदर्शनकारियों से बातचीत में जुट गईं। ग्रामीण मृत मवेशियों के उचित मुआवजे और घटना की जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल चक्काजाम के कारण मार्ग पर यातायात प्रभावित है और प्रशासन लोगों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील कर रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019