Nitin Nabin Lucknow Visit: दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर सीएम योगी और पंकज चौधरी ने किया स्वागत
Nitin Nabin Lucknow Visit: लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
Nitin Nabin Lucknow Visit: CM योगी ने किया स्वागत
लखनऊ एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नितिन नवीन का स्वागत किया। यह दौरा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Nitin Nabin Lucknow Visit: एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक रोड शो
नितिन नवीन एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक रोड शो के जरिए पहुंचे। रोड शो आलमबाग, टीएन चतुर्वेदी चौराहा, चारबाग, दीनदयाल स्मृतिका, महाराणा प्रताप चौराहा और बर्लिंगटन चौराहा होते हुए मुख्यालय पहुंचा। रास्ते में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
Nitin Nabin Lucknow Visit: पदाधिकारियों के साथ बैठक
मुख्यालय पहुंचने के बाद नितिन नवीन प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, राज्य मोर्चा अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों के साथ अहम बैठक करेंगे। बैठक में संगठन की कार्ययोजना, आगामी कार्यक्रम और चुनावी तैयारियों पर चर्चा होगी।
Nitin Nabin Lucknow Visit: एनडीए नेताओं और कोर कमेटी से मुलाकात
दौरे के दौरान वे भाजपा सांसदों, विधायकों, एमएलसी, वरिष्ठ नेताओं और एनडीए सहयोगी दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही अवध क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम को हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कोर कमेटी के साथ बैठक होगी।
Nitin Nabin Lucknow Visit: रविवार का कार्यक्रम
रविवार को नितिन नवीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ चाय पर चर्चा करेंगे। इसके बाद एनडीए नेताओं की संयुक्त बैठक में हिस्सा लेंगे।
Nitin Nabin Lucknow Visit: 2027 चुनाव की तैयारियों पर फोकस
यह दौरा भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का मंच होगा। नितिन नवीन का यह दौरा 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी की रणनीति को और धारदार बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

