Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : करंट की चपेट में आने से मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, खेत की घेराबंदी के दौरान हुआ हादसा

CG News : करंट की चपेट में आने से मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, खेत की घेराबंदी के दौरान हुआ हादसा
X

CG News: Mother and two sons die tragically after coming into contact with a live electric wire; the accident occurred while fencing the field.

CG News : बिलासपुर। जिले के तखतपुर क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। ग्राम पंचायत भाड़म में खेत की घेराबंदी करते समय करंट लगने से एक महिला और उसके दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

CG News : पुलिस के अनुसार, ग्राम भाड़म निवासी दसन बाई सिंगरौल शुक्रवार सुबह अपने खेत में मवेशियों को रोकने के लिए जीआई तार और नायलॉन रस्सी से घेराबंदी कर रही थीं। इस दौरान उनके साथ बड़े बेटे विवेक सिंगरौल (23 वर्ष) और छोटे बेटे सत्यव्रत सिंगरौल (14 वर्ष) भी मौजूद थे। काम के दौरान तीनों अचानक करंट की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

CG News : शाम को जब मृतका के पति सीताराम सिंगरौल, जो पेशे से चालक हैं, घर लौटे तो पत्नी और दोनों बेटे घर पर नहीं मिले। तलाश करते हुए जब वे खेत पहुंचे तो सामने का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। खेत में पत्नी और दोनों बेटों के शव पड़े थे। उन्होंने तुरंत कोटा थाना पुलिस को सूचना दी।

CG News : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। देर शाम होने के कारण पोस्टमार्टम अगले दिन कराया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019