Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Suspended : स्कूल में वायरल आपत्तिजनक वीडियो पर बड़ी कार्रवाई, शिक्षक-शिक्षिका निलंबित

CG Suspended : स्कूल में वायरल आपत्तिजनक वीडियो पर बड़ी कार्रवाई, शिक्षक-शिक्षिका निलंबित
X

CG Suspension: Major action taken over viral objectionable video from school; male and female teachers suspended.

CG Suspended : जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड स्थित एक शासकीय विद्यालय में वायरल हुए कथित आपत्तिजनक वीडियो के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद संबंधित शिक्षक और शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

CG Suspended : बताया जा रहा है कि बोड़सरा गांव के शासकीय विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में विद्यालय परिसर के भीतर शिक्षक और शिक्षिका कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दिए। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच कराई।

CG Suspended : जांच के दौरान विद्यालय के कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए गए। वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों शिक्षकों की पहचान होने के बाद विभाग ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों का प्रथम दृष्टया उल्लंघन मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की।

CG Suspended : आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में पुरुष शिक्षक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नवागढ़ तथा महिला शिक्षिका का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, अकलतरा निर्धारित किया गया है। नियमानुसार दोनों को निलंबन अवधि के दौरान जीवन निर्वाह भत्ता (सबसिस्टेंस अलाउंस) मिलेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019