Commercial LPG Rates Cylinder Price Cut: नई दिल्ली। नए महीने की शुरुआत के साथ ही तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 183 रुपये की भारी कटौती की है। इस कटौती के साथ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 2,930 रुपये हो गई है। नई कटौती बुधवार 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में प्रभावी हो गई है।
Commercial LPG Rates Cylinder Price Cut: पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, घरेलू स्तर पर एलपीजी के उत्पादन में दर्ज किए गए सुधार और विदेशों से आयातित गैस के कार्गो के भारत पहुंचने की उम्मीद के बाद आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य होने की दिशा में है।
Commercial LPG Rates Cylinder Price Cut: पश्चिम एशिया संकट के चरम समय पर जब गैस की भारी किल्लत हो गई थी, तब C3 और C4 हाइड्रोकार्बन स्ट्रीम के उपयोग को पेट्रोकेमिकल और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों से हटाकर पूरी तरह से केवल एलपीजी उत्पादन के लिए आरक्षित कर दिया गया था। अब स्थिति में सुधार आने के बाद सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सप्लाई पर लगे इन सभी सेक्टोरल प्रतिबंधों को पूरी तरह से हटा दिया है।
Commercial LPG Rates Cylinder Price Cut: थोक आपूर्ति 50 प्रतिशत तक बहाल, पेट्रोकेमिकल उद्योग को भी मिलेगी राहत
मंत्रालय ने बताया कि युद्ध और संघर्ष के शुरुआत में एलपीजी की जो थोक आपूर्ति पूरी तरह रोक दी गई थी, उसे अब युद्ध से पहले के उपभोग स्तर के मुकाबले 50 फीसदी तक बहाल कर दिया गया है। सप्लाई चेन सामान्य होने से बाजार में गैस की उपलब्धता बढ़ गई है।
Commercial LPG Rates Cylinder Price Cut: इसके साथ ही, पेट्रोकेमिकल और अन्य औद्योगिक इकाइयों को भी उनकी जरूरत के अनुसार पूर्व की तरह गैस की निर्बाध सप्लाई मिलने लगेगी, जिससे देश के औद्योगिक उत्पादन को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

