Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : डायल-112 पर कॉल करने के बाद कुएं में कूदा स्कूल सफाईकर्मी, मौत से फैली सनसनी

Asian News
CG News : डायल-112 पर कॉल करने के बाद कुएं में कूदा स्कूल सफाईकर्मी, मौत से फैली सनसनी
X

CG News: School sweeper jumps into well after calling Dial-112; death sparks sensation.

CG News : गरियाबंद। जिले के देवभोग थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक सरकारी स्कूल में कार्यरत सफाईकर्मी ने कथित विवाद के बाद कुएं में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना से पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।

CG News : मृतक की पहचान 35 वर्षीय लोकेश कुमार यादव के रूप में हुई है, जो देवभोग थाना क्षेत्र के कुदलीमुड़ा गांव का निवासी था और स्थानीय स्कूल में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत था।पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय लोकेश शराब के नशे में था। किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया।

CG News : सबसे अहम बात यह है कि आत्मघाती कदम उठाने से पहले उसने डायल-112 पर फोन कर मदद की गुहार भी लगाई थी। हालांकि, इसके कुछ ही देर बाद उसने गांव के एक कुएं में छलांग लगा दी।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल कॉल रिकॉर्ड, विवाद की वजह और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019