Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो बाघों और पैंगोलिन की खाल का जखीरा बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार

CG News : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो बाघों और पैंगोलिन की खाल का जखीरा बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
X

CG News: Major Forest Department crackdown; a cache of two tiger skins and a pangolin skin seized, two suspects arrested.

CG News : गरियाबंद। वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व की एंटी पोचिंग टीम ने दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो बाघों की खाल, पैंगोलिन की खाल का बड़ा जखीरा तथा वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

CG News : प्रारंभिक जांच के अनुसार गिरफ्तार आरोपी महाराष्ट्र के चंद्रपुर-पाखंजूर क्षेत्र से जुड़े बताए जा रहे हैं। कार्रवाई गरियाबंद पुलिस से मिली सूचना और समन्वय के आधार पर की गई, जिसके बाद वन विभाग की टीम आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

CG News : जांच में यह भी सामने आया है कि बरामद बाघों में से एक की खाल का आगे का पंजा गायब है। वहीं शुरुआती जांच के दौरान इंद्रावती-अबूझमाड़ क्षेत्र में बाघों के शिकार किए जाने के महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं। वन विभाग अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटा है।

CG News : वन विभाग ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। मामले में प्रकरण पश्चिम पारलकोट परिक्षेत्र, भानुप्रतापपुर वन मंडल में दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के पुलिस विभाग से जुड़े होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में विस्तृत जांच जारी है और वन विभाग सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल कर रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019