CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में जुलाई माह में मानसून अब पूरी तरह एक्टिव हो गया है और 30 जून तक यह पूरे प्रदेश में पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया है। पिछले 24 घंटे में सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई, जबकि बाकी इलाकों में हल्की बौछारें दर्ज की गईं।
CG Weather Update: मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट इमेज के अनुसार मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर घने बादलों का बड़ा गुच्छा बना हुआ है। इसका असर रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और आसपास के जिलों में दिख सकता है।
CG Weather Update: रायपुर के आस-पास भी घने बादलों की लंबी लाइन बनी हुई है।। यहां अगले कुछ घंटों में बारिश या गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। बस्तर संभाग के ऊपर भी बादल सक्रिय हैं।
CG Weather Update: हालांकि सबसे घने बादल मध्य और उत्तर की ओर दिखाई दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ के पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम से भी नमी वाले बादल लगातार प्रदेश की ओर बढ़ रहे हैं। इससे बारिश का सिलसिला जारी रहने के संकेत हैं। सिस्टम के असर से कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।
CG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार आज (1 जुलाई) को रायपुर में दिनभर बादल छाए रहेंगे। बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
CG Weather Update: आंकड़ों के मुताबिक, 30 जून तक राज्य में सामान्य तौर पर 188 मिमी (7.4 इंच) बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 66.2 मिमी (2.5 इंच) ही दर्ज की गई है। यानी इस बार सामान्य से 121.8 मिमी (4.7 इंच) कम पानी बरसा है, जो कि करीब 65% की कमी है।

