Awarapan 2 Teaser : ‘आवारापन 2’ का टीजर जारी, फिर लौटे शिवम के रोल में इमरान हाशमी
Awarapan 2 Teaser : मुंबई। इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ का टीजर रिलीज हो गया है। 19 साल बाद इमरान एक बार फिर शिवम के किरदार में नजर आ रहे हैं। टीजर में दर्द, इमोशन और एक्शन का भरपूर मिश्रण देखने को मिला है।
Awarapan 2 Teaser : टीजर में इमरान का दमदार अवतार
टीजर की शुरुआत इमरान हाशमी के बाइक पर सवार होने के सीन से होती है। उन्होंने कहा, “कुछ लोगों की कहानियां उनकी मर्जी से खत्म नहीं होती। उनकी कहानी दूसरों के लिए लिखी जाती है।” एक सीन में इमरान कब्र पर जाते दिखते हैं, जहां आलिया हमीद का नाम लिखा है। टीजर में उनका डायलॉग “दर्द से पुराना रिश्ता है मेरा…इस बार या तो ये आवारापन खत्म होगा या फिर मैं” खूब चर्चा में है।
Awarapan 2 Teaser : दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी शामिल
फिल्म में दिशा पाटनी फीमेल लीड रोल में हैं, जबकि शबाना आजमी मुख्य विलेन की भूमिका निभा रही हैं। टीजर में दोनों की झलक देखने को मिली है।
Awarapan 2 Teaser : नितिन कक्कड़ ने संभाली डायरेक्शन की कमान
पहली फिल्म ‘आवारापन’ मोहित सूरी ने डायरेक्ट की थी, जबकि ‘आवारापन 2’ की डायरेक्शन नितिन कक्कड़ के हाथ में है। फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।
टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। फैंस इमरान के इस अवतार को खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म की कहानी और प्रदर्शन को लेकर अब दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

