Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather News : मानसून ने दी दस्तक, लेकिन बारिश अब भी लापता, उमस और गर्मी से रायपुरवासियों का बुरा हाल

Asian News
CG Weather News : मानसून ने दी दस्तक, लेकिन बारिश अब भी लापता, उमस और गर्मी से रायपुरवासियों का बुरा हाल
X

CG Weather News: Monsoon has arrived, but rain is still missing; Raipur residents are suffering due to humidity and heat.

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री हो चुकी है, लेकिन राजधानी रायपुर में बारिश अब भी लोगों का इंतजार करा रही है। बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश नहीं होने से उमस और तेज गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग का लगातार बारिश का पूर्वानुमान फिलहाल राजधानी में सटीक साबित नहीं हो पाया है।

CG Weather News : हालांकि प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार को अच्छी बारिश दर्ज की गई। कोहकामेटा में सबसे अधिक 7 सेंटीमीटर, कोंटा में 6 सेंटीमीटर और खड़गांव में 5 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा करपावंड, फरसगांव, मानपुर, नारायणपुर, मर्दापाल, रामचंद्रपुर और गंडई सहित कई क्षेत्रों में 3 से 4 सेंटीमीटर तक बारिश हुई।

CG Weather News : मौसम विभाग के अनुसार 29 जून से अगले चार दिनों के दौरान पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। वहीं अगले तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों तक भी पहुंच सकता है।

CG Weather News : प्रदेश में सक्रिय विभिन्न मौसमी सिस्टमों के कारण कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक और भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और नारायणपुर जिलों के लिए तेज हवाओं, बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

CG Weather News : राजधानी रायपुर में सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। फिलहाल लोगों को राहत की उम्मीद बारिश से ही है, क्योंकि उमस और गर्मी ने राजधानीवासियों की परेशानी बढ़ा दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019