Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Crime : बंदूक की नोक पर सराफा कारोबारी से लाखों की लूट, जेवरों से भरे दो बैग लेकर बदमाश फरार

Asian News
MP Crime : बंदूक की नोक पर सराफा कारोबारी से लाखों की लूट, जेवरों से भरे दो बैग लेकर बदमाश फरार
X

MP Crime: Bullion trader robbed of lakhs at gunpoint; miscreants flee with two bags full of jewelry.

MP Crime : बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में रविवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक सराफा व्यापारी को निशाना बनाते हुए सनसनीखेज लूट की वारदात को अंजाम दिया। लांजी थाना क्षेत्र में सात से आठ बदमाशों ने बंदूक की नोक पर व्यापारी से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और व्यापारी के सिर पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गए।

MP Crime : जानकारी के अनुसार, कामना ज्वेलर्स के संचालक कपिल आसटकर रोज की तरह रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर दो थैलों में सोने-चांदी के कीमती जेवर भरकर घर जा रहे थे। घर के पास गली में मुड़ते ही मोटरसाइकिलों पर सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और जेवर से भरे बैग छीनने का प्रयास किया।

MP Crime : जब व्यापारी ने बैग नहीं छोड़े, तो बदमाशों ने पहले बंदूक से हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई और फिर लाठियों से उनके सिर पर लगातार कई वार किए। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यापारी सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद आरोपी दोनों बैग लेकर आमगांव रोड की ओर फरार हो गए।

MP Crime : पीड़ित के मुताबिक, लूटे गए सोने-चांदी के जेवरों की कीमत करीब 8 से 9 लाख रुपये है। घायल व्यापारी को पहले सिविल अस्पताल लांजी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए महाराष्ट्र के गोंदिया रेफर किया गया।

MP Crime : घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि लांजी में किसी सराफा व्यापारी के साथ इस तरह की यह पहली बड़ी लूट की वारदात है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में सघन अभियान चलाया जा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019