CG Weather News: Strong monsoon entry confirmed in Chhattisgarh; it will cover the entire state over the next 4 days, with rain alerts issued for several districts, including Raipur.
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी रफ्तार पकड़ने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में मानसून प्रदेश के शेष सभी हिस्सों तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही आने वाले 7 दिनों में बारिश की गतिविधियों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने की संभावना है। कई स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है।
CG Weather News : रविवार सुबह से ही प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बारिश की संभावना जताई गई है।
CG Weather News : राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, लेकिन नमी बढ़ने से उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे, जबकि बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
CG Weather News : बीते 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मुंगेली में 5 सेंटीमीटर और दरभा में 4 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

