Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Los Angeles Olympics 2028: 128 साल बाद लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी,भारतीय महिला टीम को मिली सीधी इंट्री, पुरुष टीम को करना होगा इंतजार

Asian News
Los Angeles Olympics 2028: 128 साल बाद लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी,भारतीय महिला टीम को मिली सीधी इंट्री, पुरुष टीम को करना होगा इंतजार
X

Los Angeles Olympics 2028: 128 साल बाद लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी,भारतीय महिला टीम को मिली सीधी इंट्री, पुरुष टीम को करना होगा इंतजार

Los Angeles Olympics 2028: नई दिल्ली। इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) ने 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए क्वालिफिकेशन सिस्टम को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही 128 साल बाद क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी का रास्ता साफ हो गया है। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में टी20 प्रारूप के तहत छह-छह टीमें स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला करेंगी।

Los Angeles Olympics 2028, Cricket returns to the Los Angeles Olympics after 128 years

Los Angeles Olympics 2028: भारतीय महिला टीम ने बनाई जगह

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्रदर्शन के आधार पर लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, ग्रेट ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका ने भी अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि, मौजूदा महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल नहीं हो सकी, जबकि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका अंतिम चार में पहुंच चुके हैं।

Los Angeles Olympics 2028: पुरुष टीम को करना होगा इंतजार

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को सीधे क्वालिफिकेशन के लिए अभी इंतजार करना होगा। आईसीसी ने इसकी कट-ऑफ तारीख 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की है। भारत को सीधे ओलंपिक में प्रवेश पाने के लिए वर्ष के अंत तक एशिया की शीर्ष रैंकिंग वाली टी20 टीम बने रहना होगा। हाल ही में भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा था।

Los Angeles Olympics 2028: वेस्टइंडीज को नहीं मिलेगी सीधे एंट्री

आईसीसी ने स्पष्ट किया है कि ओलंपिक में ग्रेट ब्रिटेन एक इकाई के रूप में भाग लेता है, इसलिए ब्रिटिश देशों की ओर से केवल इंग्लैंड को ही कोटा मिलेगा। वहीं, विभिन्न कैरेबियाई देशों का संयुक्त प्रतिनिधित्व करने वाली वेस्टइंडीज टीम को इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी की ओर से राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के रूप में मान्यता प्राप्त नहीं है।

Los Angeles Olympics 2028: इसी कारण वेस्टइंडीज एक संयुक्त इकाई के रूप में ओलंपिक में भाग लेने या सीधे कोटा हासिल करने की पात्र नहीं होगी। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड में एंटीगा और बारबुडा, बारबाडोस, डोमिनिका, ग्रेनाडा, गयाना, जमैका, सेंट किट्स एवं नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट एवं ग्रेनाडाइन्स, त्रिनिदाद एवं टोबैगो सहित अन्य कैरेबियाई देशों की राष्ट्रीय ओलंपिक समितियां शामिल हैं।

Los Angeles Olympics 2028: मेजबान अमेरिका को मिलेगा सीधा कोटा

मेजबान अमेरिका को पुरुष और महिला दोनों वर्गों में एक-एक स्थान मिलेगा। आईसीसी के अनुसार, अमेरिका ने क्वालिफिकेशन अवधि के दौरान टी20 रैंकिंग में शीर्ष-15 के भीतर रहने की पात्रता शर्त पूरी की है।

पुरुष और महिला वर्ग के लिए अलग-अलग फाइनल ओलंपिक ग्लोबल क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे, जिनकी तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। रैंकिंग के आधार पर क्वालिफाई नहीं कर सकी, लेकिन पात्रता रखने वाली शीर्ष आठ टीमें अंतिम उपलब्ध स्थान के लिए मुकाबला करेंगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019