Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, आठ आरोपियों के घरों पर पुलिस का छापा, 80 लाख रुपये नकद बरामद

Asian News
Breaking : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, आठ आरोपियों के घरों पर पुलिस का छापा, 80 लाख रुपये नकद बरामद
X

Breaking : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, आठ आरोपियों के घरों पर पुलिस का छापा, 80 लाख रुपये नकद बरामद

अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने तेज कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी टिन्नू यादव समेत सभी आठ आरोपियों के घरों और ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है।

80 लाख रुपये की बरामदगी

पुलिस की छापेमारी में अब तक करीब 79 लाख 85 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों के परिजनों का बयान दर्ज कर रही है और उनकी प्रॉपर्टी तथा दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।

ट्रस्ट में होंगे बड़े बदलाव

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सभी सदस्यों से बदलाव के सुझाव मांगे गए हैं। 11 जुलाई को अयोध्या में ट्रस्ट की अहम बैठक होने वाली है। बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद ट्रस्ट में बदलाव का फैसला लिया जाएगा। माना जा रहा है कि चढ़ावे की गिनती, मैनेजमेंट और हिसाब-किताब की जिम्मेदारी चार्टर्ड एकाउंटेंट, पूर्व बैंक अधिकारियों और मैनेजमेंट ग्रेजुएट जैसे पेशेवरों को सौंपी जाएगी।

कोषाध्यक्ष करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंदानंद सरस्वती आज मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। माना जा रहा है कि वे ट्रस्ट की ओर से चढ़ावा अनियमितता पर अपना पक्ष रखेंगे।

मामला गहराया

SIT की जांच में चढ़ावे के प्रबंधन में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। इस मामले में अब तक आठ लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है, जिनमें चंपत राय के पूर्व ड्राइवर टिन्नू यादव भी शामिल है। पुलिस का मानना है कि टिन्नू इस पूरे गबन का मास्टरमाइंड था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019