MP Accident: Vehicle carrying laborers heading to Kerala for work meets with an accident; 3 dead, 10 injured.
MP Accident : सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में रोज़गार की तलाश में केरल जा रहे मजदूरों का सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया। कुरई घाटी में मजदूरों से भरी एक तूफान गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक कंटेनर से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए।
MP Accident : प्राप्त जानकारी के अनुसार, आदिवासी क्षेत्र चाबी झन्ना टोला गांव से 13 मजदूर तूफान वाहन में सवार होकर काम के लिए केरल रवाना हुए थे। इसी दौरान कुरई घाटी में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने चल रहे ट्रक कंटेनर से जा भिड़ा।
MP Accident : टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल 10 लोगों को तत्काल कुरई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अधिकांश घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
MP Accident : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है।

