MP Crime: Man kills wife and two young children, then takes his own life by jumping in front of a train; police investigating.
MP Crime : मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। किशनपुर गांव में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी, फिर घर से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
MP Crime: जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय बलराम सिंह ने अपने घर के आंगन में पत्नी रबीता कुशवाहा (32), 8 वर्षीय बेटे आरव और 5 वर्षीय अतुल उर्फ देवू पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शिकारपुर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन के सामने कूद गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
MP Crime : घटना का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों को लंबे समय तक घर से कोई हलचल नहीं दिखी। संदेह होने पर उन्होंने दीवार से झांककर देखा तो आंगन में खून से लथपथ तीन शव पड़े मिले। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
MP Crime : फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में घटना के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच और साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

