CG Crime: Mystery of body found in sack solved; son killed father; mother, maternal uncle-in-law, and friend also involved.
CG Crime : सरगुजा। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के तिवरागुड़ी-सरनापारा में बोरी में मिली अज्ञात लाश के मामले ने पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए पूरे इलाके को हिला दिया है। इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने मृतक के बेटे समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
CG Crime : जानकारी के अनुसार, 12 जून को तिवरागुड़ी सरनापारा इलाके में एक बोरी में बंद अज्ञात शव बरामद हुआ था। शव के सिर पर धारदार हथियार से गंभीर चोटों के निशान पाए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित की गई। तकनीकी जांच और सोशल मीडिया इनपुट के आधार पर मृतक की पहचान कोरिया जिले के चिरमी परसापानी निवासी शिवप्रसाद सिंह के रूप में हुई।
CG Crime : पुलिस जांच के दौरान जब टीम मृतक के घर पहुंची तो कमरे में खून के धब्बे मिले, जिससे शक और गहरा गया। पूछताछ में बेटे अमृत लाल ने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि उसके पिता अक्सर उसकी मां के साथ मारपीट करते थे, जिससे वह आक्रोशित था। इसी गुस्से में उसने 10 जून की रात पिता के सोते समय टांगी और लोढ़ा से हमला कर उनकी हत्या कर दी।
CG Crime : हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने अपने मौसा हरवंश सिंह को बुलाया। दोनों ने मिलकर शव को बोरी में भरा और मोटरसाइकिल से ले जाने की कोशिश की। रास्ते में दिक्कत आने पर दोस्त कौशल उईके को भी शामिल किया गया, जिसके बाद शव को सरनापारा इलाके में फेंक दिया गया। जांच में यह भी सामने आया कि मृतक की पत्नी बीरा बाई ने घर में मौजूद खून के निशानों को गोबर से पोतकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की थी।
CG Crime : पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बेटे अमृत लाल, मौसा हरवंश सिंह, दोस्त कौशल उईके और पत्नी बीरा बाई को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल टांगी, लोढ़ा, मृतक का मोबाइल और तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

