CG Breaking: अवैध रेत खनन की जांच करने रायपुर से अंबिकापुर पहुंची खनिज विभाग की टीम पर हमला, जब्त वाहन छुड़ाकर फरार हो रेत माफिया
CG Breaking: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में अवैध रेत खनन और परिवहन रोकने के लिए राजधानी रायपुर से अंबिकापुर पहुंची खनिज विभाग की टीम पर रेत माफिया ने हमला कर दिया। टीम के साथ मौजूद एक आरक्षक से मारपीट की गई और जब्त किए गए वाहन को जबरन छुड़ाकर आरोपी फरार हो गए। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।
CG Breaking: आरक्षक की पिटाई, जब्त वाहन लेकर हो गए फरार
जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग की टीम अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे एक वाहन के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। वाहन को जब्त करने के बाद टीम गांधीनगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक इलाके में पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम को घेर लिया और आरक्षक के साथ मारपीट कर जब्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर फरार हो गए।
CG Breaking: घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गांधीनगर थाना पुलिस ने लहटन खान सहित तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही जबरन छुड़ाकर ले जाए गए वाहन की भी खोजबीन की जा रही है।
CG Breaking: बता दें कि, कोरिया जिले के सोनहत क्षेत्र में रेत ठेका विवाद को लेकर हाल ही में हुई तीन लोगों की हत्या की घटना के बाद राज्य सरकार ने अवैध रेत खनन और परिवहन पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में रायपुर से विशेष टीम सरगुजा संभाग में कार्रवाई के लिए भेजी गई थी।

