Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Accident : बस का इंतजार कर रहे लोगों को तेज रफ्तार ट्राला ने रौंदा, 2 की मौत, कई घायल

UP Accident : बस का इंतजार कर रहे लोगों को तेज रफ्तार ट्राला ने रौंदा, 2 की मौत, कई घायल
X

UP Accident: Speeding trailer runs over people waiting for a bus; 2 dead, several injured.

UP Accident : हापुड़। उत्तरप्रदेश के हापुड़ जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्राला ने बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को कुचल दिया, जिसमें एक मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन यात्री घायल हो गए।

UP Accident : जानकारी के अनुसार, सीतापुर डिपो की रोडवेज बस से दिल्ली और नोएडा जा रहे कई यात्री सोना कट के पास वाहन खराब होने के कारण नीचे उतरकर दूसरी बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक अनियंत्रित ट्राला वहां पहुंचा और सड़क किनारे खड़े यात्रियों को रौंदते हुए आगे निकल गया।

UP Accident : हादसे में सीतापुर जिले के बरगामा निवासी 5 वर्षीय नायरा और 22 वर्षीय मीरा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 6 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।

UP Accident : घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्राला चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019