CG News: Female teacher found hanging in her room; police investigating.
CG News : बलौदाबाजार। जिले में एक युवा शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय शिक्षिका का शव उनके कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
CG News : मृतका की पहचान कुमारी काजल ठाकुर के रूप में हुई है, जो जिले के चांपा स्कूल में व्यवसायिक शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। बताया जा रहा है कि वह पिछले वर्ष ही संविदा शिक्षिका के रूप में नियुक्त हुई थीं।
CG News : प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिक्षिका ने कमरे में पंखे से चुनरी का फंदा बनाकर आत्महत्या की। घटना का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिली और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
CG News : सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
CG News : फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मृतका के परिजनों, सहकर्मियों और परिचितों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

