FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
FAF Du Plessis : टेक्सास : मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 का आगाज धमाकेदार रहा। टेक्सास सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने 41 साल की उम्र में शानदार शतक जड़कर टी20 क्रिकेट का नया इतिहास रच दिया है। वे टी20 फॉर्मेट में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।
FAF Du Plessis : डु प्लेसी का तूफानी शतक
सीजन के पहले मैच में सिएटल ऑर्कास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन बनाए। टिम साइफर्ट ने 104 रनों की शानदार पारी खेली। लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए फाफ डु प्लेसी ने 52 गेंदों पर नाबाद 113 रन बनाकर टीम को 9 गेंदें शेष रहते जीत दिला दी। डु प्लेसी ने मात्र 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
FAF Du Plessis : रिकॉर्ड तोड़ा, इतिहास रचा
41 साल और 340 दिन की उम्र में यह शतक जड़कर फाफ डु प्लेसी ने पूर्व इंग्लैंड कप्तान पॉल कॉलिंगवुड (41 साल 65 दिन) का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। 40 साल के बाद फाफ ने अब तक तीन शतक जड़े हैं, जबकि किसी अन्य बल्लेबाज ने इतनी उम्र में एक से ज्यादा टी20 शतक नहीं लगाए हैं।
FAF Du Plessis : दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों का जलवा
मैच में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों का दबदबा रहा। राइली रूसो ने 21 गेंदों पर 49 रन बनाए और डु प्लेसी के साथ 95 रनों की तूफानी साझेदारी की। वियान मुल्डर ने नाबाद 31 रन बनाकर जीत में अहम योगदान दिया। गेंदबाजी में नंद्रे बर्गर ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

