Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Accident : तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों की हुई मौत, चालक फरार

UP Accident : तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों की हुई मौत, चालक फरार
X

UP Accident: Speeding tempo hits motorcycle; two friends killed, driver flees.

UP Accident : कानपुर। एक परिवार की खुशियों का प्रतीक बनी नई बाइक आखिरकार दो युवकों के लिए मौत का कारण बन गई। कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।

UP Accident : जानकारी के मुताबिक, 20 वर्षीय नीरज सिंह और 18 वर्षीय चेतन सिंह सामान खरीदने के लिए कैंधा बाजार गए थे। दोनों खरीदारी के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार टेंपो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोटों के कारण घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

UP Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

UP Accident : इस हादसे की सबसे भावुक बात तब सामने आई जब परिजनों ने बताया कि नीरज ने काफी समय तक जिद करने के बाद करीब पांच महीने पहले ही नई बाइक खरीदी थी। परिवार ने उसकी खुशी के लिए बाइक दिलाई थी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वही बाइक उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगी। डेढ़ महीने बाद नीरज का जन्मदिन भी आने वाला था, जिसकी तैयारियों को लेकर परिवार में उत्साह था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019