Raipur City News: Shrimad Bhagwat Katha to be held in Raipur starting July 8; Lok Sabha Speaker Om Birla extended a special invitation.
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर एक बार फिर भक्ति और आध्यात्मिकता के रंग में रंगने जा रही है। अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के तत्वावधान में 8 से 14 जुलाई तक बुढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
Raipur City News : फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया कि कथा आयोजन प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल के नेतृत्व में किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को रायपुर प्रवास पर पहुंचे ओम बिरला को कार्यक्रम में शामिल होने का विशेष निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे।
Raipur City News : आयोजकों के अनुसार सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, सनातन संस्कृति, पारिवारिक संस्कार और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा। कथा का उद्देश्य लोगों के जीवन में सकारात्मकता, आध्यात्मिक जागरूकता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।
Raipur City News : इस दौरान वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान भी किया। कार्यक्रम में विजय अग्रवाल, शिवरतन गुप्ता, सुभाष साहू, अशोक गुप्ता, सुभाष अग्रवाल, राजीव अवस्थी और राजेश अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

