Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Breaking: मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों के बीच सीएम हाउस से मंत्रियों को बुलावा, थोड़ी ही देर में शुरु होगी बैठक

CG Breaking: मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों के बीच सीएम हाउस से मंत्रियों को बुलावा, थोड़ी ही देर में शुरु होगी बैठक
X

cg-breaking-cabinet-reshufflechief-minister-vishnu-deo-sai-summoned-ministers-to-cm-house

CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार रात 8.30 बजे सभी मंत्रियों को मुख्यमंत्री निवास में बैठक के लिए तलब किया है। आधिकारिक तौर पर इस बैठक को विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक बताया जा रहा है, लेकिन अचानक बुलाई बैठक के एजेंडा को लेकर कई प्रकार के कयास लग रहे हैं।

CG Breaking: सूत्रों के अनुसार मंत्रियों को केवल बैठक की सूचना दी गई है, जबकि एजेंडा के बारे में कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। इसी वजह से सत्ता और संगठन दोनों स्तरों पर इस बैठक को लेकर चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि यह केवल सामान्य समीक्षा बैठक होती, तो विभागवार बैठकों के माध्यम से भी कामकाज की समीक्षा की जा सकती थी। लेकिन सभी मंत्रियों को एक साथ मुख्यमंत्री निवास में बुलाए जाने से कयासों का दौर जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019