Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : छत्तीसगढ़ योग आयोग की अध्यक्ष बने संजय अग्रवाल, मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामनाएं

Asian News
CG News : छत्तीसगढ़ योग आयोग की अध्यक्ष बने संजय अग्रवाल, मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामनाएं
X

CG News: Sanjay Agarwal appointed Chairperson of the Chhattisgarh Yoga Commission; Chief Minister Sai extends best wishes.

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में योग और आयुष गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

CG News : नियुक्ति के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर पोस्ट कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में विश्वास जताया कि संजय अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेश में योग के प्रचार-प्रसार और जन-जागरूकता को नई गति मिलेगी।

CG News : मुख्यमंत्री ने कहा कि योगमय, स्वस्थ और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण के संकल्प को मजबूत करने में यह नियुक्ति महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने संजय अग्रवाल के सफल और यशस्वी कार्यकाल की कामना भी की।

CG News : गौरतलब है कि बिलासपुर के हाईकोर्ट रोड स्थित रामा वैली क्षेत्र निवासी संजय अग्रवाल इससे पहले भी छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं। योग और स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके अनुभव तथा पूर्व कार्यकाल के प्रदर्शन को देखते हुए राज्य सरकार ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019