Raipur City News: While the family slept in the house, thieves stole lakhs of rupees, causing a stir due to a high-profile theft in a posh colony.
Raipur City News : रायपुर। राजधानी के पॉश रिहायशी इलाके खम्हारडीह स्थित गोल्डन होम्स कॉलोनी में हुई बड़ी चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि जिस समय चोर बंगले में घुसे, उस वक्त कारोबारी और उनका पूरा परिवार घर के भीतर मौजूद था, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।
Raipur City News : जानकारी के अनुसार, गोल्डन होम्स के गेट नंबर-2 के समीप स्थित कारोबारी भरत छाबड़िया के बंगले को चोरों ने निशाना बनाया। बदमाश बाथरूम की खिड़की तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए और देर रात पूरी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
Raipur City News : सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी के लॉक टूटे हुए थे और कीमती सामान गायब था। परिजनों ने जांच करने पर पाया कि चोर लगभग 7 से 8 तोला सोने के जेवर, चांदी के आभूषण और करीब 10 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो चुके थे।
Raipur City News : घटना की सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस कॉलोनी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
Raipur City News : थाना प्रभारी भावेश गौतम ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें जांच में जुटी हुई हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

