Raipur City News: Police tightens noose on betting kingpin, sent to jail, then gets relief from court
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में सट्टा और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े चर्चित नाम दिलीप मिश्रा पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि गिरफ्तारी के कुछ ही समय बाद आरोपी को अदालत से जमानत मिल गई, जिसके बाद वह रिहा हो गया।
Raipur City News : पुलिस के अनुसार, डीडी नगर क्षेत्र का रहने वाला दिलीप मिश्रा लंबे समय से कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बना हुआ था। उसके खिलाफ पूर्व में भी जुआ-सट्टा संचालन, अवैध गतिविधियों और शांति भंग करने से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड में उसका नाम कई आपराधिक प्रकरणों में सामने आ चुका है।
Raipur City News : अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पर शहर के विभिन्न इलाकों में विवादों को बढ़ावा देने, सार्वजनिक स्थलों पर अशांति फैलाने और आउटर क्षेत्रों में अवैध सट्टा-जुआ गतिविधियों से जुड़े रहने के आरोप हैं। उसके खिलाफ पूर्व में दर्ज गंभीर मामलों की जानकारी भी पुलिस के रिकॉर्ड में मौजूद है।
Raipur City News : पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया और न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई का उद्देश्य संभावित आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना बताया गया है।
Raipur City News : इस मामले में एसीपी पुरानी बस्ती देवांश राठौर ने कहा कि आरोपी की गतिविधियां लगातार पुलिस के संज्ञान में थीं और उसके व्यवहार से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका थी। इसी आधार पर कानूनी कार्रवाई की गई। हालांकि न्यायालय से जमानत मिलने के बाद आरोपी फिलहाल रिहा हो चुका है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


