Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : मकान का कब्जा दिलाने की कीमत 75 हजार, रिश्वत लेते लेखापाल गिरफ्तार

MP News: The cost of getting possession of the house is Rs 75 thousand, accountant arrested while taking bribe
X

MP News: The cost of getting possession of the house is Rs 75 thousand, accountant arrested while taking bribe

MP News : शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। ब्योहारी तहसील कार्यालय में पदस्थ खंड लेखापाल लल्लू प्रजापति को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त रीवा की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

MP News : जानकारी के अनुसार, नगर परिषद खांड की उपाध्यक्ष सुधा रजक के पति रमेश प्रसाद रजक ने लोकायुक्त से शिकायत की थी कि उनके मकान से जुड़े एक प्रकरण में कब्जा दिलाने और मकान खाली कराने के एवज में खंड लेखापाल लगातार रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप था कि आरोपी ने कुल 75 हजार रुपये की मांग की थी।

MP News : फरियादी ने यह भी बताया कि आरोपी कर्मचारी पहले भी किस्तों में 12 हजार और 15 हजार रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका था। लगातार हो रही अवैध मांग से परेशान होकर उसने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

MP News : शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त रीवा की टीम ने सुनियोजित रणनीति बनाई। तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी ने 75 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019